प्रयागराज, जून 19 -- प्रयागराज। डीएम मनीष कुमार वर्मा और सभी एडीएम सुबह ठीक 10 बजे अपने दफ्तरों में जनता दर्शन में पहुंच रहे हैं, लेकिन मातहत कर्मचारियों का सरकारी कर्मचारियों वाला ढर्रा सुधर नहीं रहा है। कर्मचारियों की समय से उपस्थिति की जांच के लिए एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। 21 कर्मचारी एक ही अनुभाग में गायब मिले। सभी से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। एडीएम सिटी ने निरीक्षण किया तो ईआरके अनुभाग से संबद्ध कविता जैन, प्रबंधक जेआरके रेखा श्रीवास्तव, टाउन एरिया लिपिक लक्ष्मी शंकर यादव, सहायक एजेए प्रथम राहुल त्रिपाठी, एलबीसी मनोज कुमार शर्मा, सम्बद्ध एफअरसी रज्में हसन, एजीसी प्रथम अब्दुर रहमान, सीआरए अनूप कुमार श्रीवास्तव, एसीआरए प्रथम महेंद्र कुमार पांडेय, एसीआरए द्वितीय मोनिका ययादव, तृतीय प्रत...