नई दिल्ली, जून 22 -- स्मॉलकैप कंपनी कोट्यार्क इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार को तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर NSE में 13 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 447 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल के बिल्कुल करीब जा पहुंचे हैं। कोट्यार्क इंडस्ट्रीज अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी अपने निवेशकों को 10:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर अपने शेयरधारकों को 10 बोनस शेयर (फ्री शेयर) बांटेगी। बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट बिल्कुल करीब आ गई है। 24 जून है बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेटकोट्यार्क इंडस्ट्रीज (Kotyark Industries) के शेयर 24 जून को बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर कारोबार करेंगे। स्मॉलकैप कंपनी ने 14 मई को अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने की घोषणा की थी। पिछले 6 महीने में कोट्यार्...