नई दिल्ली, मई 12 -- खाने वाली चीज है तो कभी ना कभी खराब हो ही जाती है। बैक्टीरिया की ग्रोथ इनके टेस्ट, टेक्सचर, कलर और कई बार महक को खराब कर देते हैं। लेकिन कई फूड्स ऐसे हैं जिनकी कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। आमतौर पर जितने भी पैकेट वाले फूड होते हैं उन पर एक्सपायरी यानी खराब होने की डेट लिखी होती है। लेकिन फिर भी ये खाने की चीजें बिल्कुल नहीं बिगड़ती और इनका टेस्ट वैसा का वैसा ही बना रहता है। खासतौर पर ये 10 फूड्स ऐसे हैं जो कभी भी खराब नहीं होते और ना ही इनकी एक्सपायरी डेट होती है।इंस्टेंट कॉफी अगर आप फ्रेश कॉफी खरीदते हैं तो उसकी महक जल्दी ही खत्म हो जाती है। लेकिन पैकेट में जो इंस्टेंट कॉफी मिलती रहती है उसकी खासियत है कि वो जल्दी खराब नहीं होती। इंस्टेंट कॉफी को कई प्रोसेस में तैयार किया जाता है। फ्रीज करने के बाद ड्राई किया जाता है ...