उरई, अप्रैल 1 -- कोंच। कोतवाली क्षेत्र के कूंडा गांव में बुधवार दोपहर को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक किसान के भूसा घर में करीब 10 फीट लंबा अजगर सांप निकल आया। अजगर को देखकर किसान और आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची टीम ने काफी सावधानी और सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया कुछ देर की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। कूंडा निवासी किसान पप्पू रजक अपने पशुओं के लिए भूसा निकालने के लिए भूसा घर में गए थे इसी दौरान उन्होंने अंदर एक विशाल अजगर को कुंडली मारे हुए देखा अचानक सांप को देखकर वह घबरा गए और बाहर आकर परिजनों व ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने भी पास जाने की हिम्मत नहीं की घटना की सूचना म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.