धनबाद, जनवरी 20 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता राज्य कर विभाग की जांच में धनबाद में बड़े जीएसटी घोटाले का खुलासा हुआ है। जांच के दौरान पता चला है कि 10 फर्जी कंपनियां बनाकर करीब तीन करोड़ रुपए के जीएसटी की चोरी की गई। ये कंपनियां सिर्फ कागजों पर ही अस्तित्व में थीं। जिन पतों पर इनके कार्यालय दर्शाए गए थे, वहां कोई कंपनी संचालित नहीं हो रही थी। राज्य कर विभाग ने संदेह के आधार पर 56 कंपनियों की विस्तृत जांच शुरू की। जांच टीम जब निर्धारित पते पर पहुंची तो 10 कंपनियों के कार्यालय वहां मौजूद ही नहीं थे। न तो कोई व्यावसायिक गतिविधि चल रही थी और न ही कंपनी से जुड़े किसी व्यक्ति का कोई सुराग मिला। इससे यह स्पष्ट हो गया कि ये कंपनियां पूरी तरह फर्जी थीं। जांच में सामने आया है कि इन फर्जी कंपनियों के जरिए बोगस इनवॉइसिंग कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) ...