बाराबंकी, जनवरी 31 -- रामनगर। बाराबंकी-बहराइच राष्ट्रीय मार्ग के सरयू नदी पर बना संजय सेतु अपनी उम्र के 33 वर्ष पूरे कर चुका है। बीते कई महीनों से पुल के ज्वाइंटर खुलने व बेयरिंग खिसकने समेत कई दिक्कतें सामने आने पर इसकी पुख्ता मरम्मत कराने का कार्य शुरू होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 10 फरवरी से करीब दो माह तक पुल को पूरी तरह बंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुल बंद किए जाने से बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर व श्रावस्ती समेत कई जिलों का आवागमन प्रभावित होगा। आवागमन जारी रहे इस लिए सरयू में पीपे का अस्थाई पुल बनाने की मांग हो रही है। एएनएच लखनऊ के सहायक अभियंता अनंत मौर्य ने बताया कि पुल पर मरम्मत सर्वे होने के बाद कार्य शुरू करने के लिए पुल बंद करवाने के लिए संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों सहित मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.