मधुबनी, फरवरी 2 -- मधुबनी,एक संवाददाता। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ.डी.एस.सिंह ने बताया कि 10 फरवरी 2026 से जिले के शहरी क्षेत्र के सभी 1 से 45 वार्डों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रखंडों में माइक्रोफाइलेरिया दर 1 प्रतिशत से कम हो चुकी है, लेकिन शहरी क्षेत्र में संक्रमण अब भी बना हुआ है। डॉ. सिंह ने अपील की फाइलेरिया उन्मूलन केवल सरकार की नहीं,बल्कि समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि सभी लोग दवा का सेवन करें और मच्छरों के प्रजनन को रोकें, तो 2027 तक मधुबनी को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गर्भवती महिलाएं, दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे और गंभीर रोगी दवा न लें तथा दवा का सेवन खाली पेट न करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.