बेगुसराय, फरवरी 5 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत जिले के सभी मध्य विद्यालयों को प्रति विद्यालय 20 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस राशि का उपयोग छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए किया जाना है। डीईओ मनोज कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि योजना के तहत निर्धारित प्रक्रिया का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। निर्देश के अनुसार प्रत्येक विद्यालय को कम से कम 50 छात्र-छात्राओं का परिभ्रमण कराना अनिवार्य होगा। परिभ्रमण के उपरांत मूल वाउचर 10 फरवरी तक कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा। सभी अभिलेखों के सत्यापन के बाद ही राशि की निकासी की जाएगी। इसके उपरांत यह राशि विद्यालय के खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी। यह भी कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.