रिषिकेष, फरवरी 6 -- घमंडपुर में 10 फरवरी को पशुपालन और पशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए पशु प्रदर्शनी का आयोजन होगा। जिसमें दुधारू पशुओ और अन्य पशुओं की उत्कृष्ट देखभाल करने वाले पशुपालकों को विशेष सम्मान दिया जाएगा। डोईवाला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पूजा पांडे ने बताया कि 10 फरवरी के घमंडपुर में पशु प्रदर्शनी आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्र के पशुपालकों के लिए एलएसडी (लैम्प्सकिंस डिजीज) वैक्सीनेशन निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि स्वस्थ और खुशहाल पशु ही खुशहाल पशुपालक का परिचायक हैं। वैक्सीनेशन से पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और आर्थिक नुकसान से बचाव होगा। उन्होंने क्षेत्र के पशुपालकों से अपील की कि वह इस पशु प्रदर्शनी और प्रशिक्षण शिविर में अवश्य आएं और सभी सुविधाओं का लाभ उठाएं। कहा कि इससे न केवल पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर होगा, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.