बुलंदशहर, जनवरी 22 -- पेट में कीड़े (कृमि) की समस्या से बच्चों को निजात दिलाने के लिए जिले में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर निजी व सरकारी स्कूलों सहित सभी शैक्षणिक व बाल देखभाल संस्थानों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। अभियान के तहत जिलेभर में तीन लाख से अधिक बच्चों को दवा देने का लक्ष्य तय किया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कृमि संक्रमण बच्चों के पोषण, शारीरिक वृद्धि और सीखने की क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसे रोकने के लिए शासन के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रशिक्षित कर्मियों की मौजूदगी में दवा खिलाई जाएगी, जिससे किसी तरह की परेशानी न हो। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अभियान के दिन स्कूल/केंद्र अवश्य भेजें और दव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.