10 प्लॉट, लाखों नगद और गहने; बिहार की भ्रष्ट डीपीओ रूबी कुमारी धनकुबेर निकली; EOU को क्या-क्या मिला
हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 4 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में किशनगंज की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) रूबी कुमारी और उनके पति गौरव कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी की। मंगलवार की सुबह ईओयू की टीम ने उनके किशनगंज एवं कटिहार स्थित ठिकानों को खंगाला। इस दौरान करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य के 10 भूखंड, 2.84 लाख रुपये नकद और छह लाख रुपये के आभूषण के दस्तावेज बरामद हुए हैं। कटिहार के पॉश कॉलोनी में 8 डिसमिल जमीन में पांच मंजिला मकान मिला है। इसमें करोड़ों रुपये खर्च कर साज-सज्जा का काम चल रहा है। एक बेनामी स्कॉर्पियो भी मिली है। ईओयू ने बताया कि आगे के अनुसंधान के क्रम में इस मकान का मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके पूर्व ईओयू ने आर्थिक अपराध थाना में कांड संख्या-31/26 दर्ज कर पटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.