बेगुसराय, जून 2 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। आज प्रखंड के 10 पंचायतों के प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति अध्यक्ष व प्रबंधकारिणी सदस्य पद के चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मतदान के लिए 10 पंचायतों में कुल 33 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है। प्रखंड निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड की कुल 14 पंचायतों में से 10 पैक्सों के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए मतदान होगा। यह भी पढ़ें- 10 पैक्सों के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए मतदान आज इसमें चौकी, साहेबपुरकमाल पूर्वी, साहेबपुरकमाल पश्चिमी, समस्तीपुर, फुलमलिक, विष्णुपुर आहोक, रघुनाथपुर करारी, पं...