10 पुलिस मित्रों को पहनाई जर्सी
गिरडीह, जून 26 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। इन दिनों हीरोडीह पुलिस आमजन के साथ मधुर संबंध बनाने में जुटी हुई है। पुलिस पब्लिक संबंध बेहतर रहे इसके लिए थाना प्रभारी महेश चंद्र ने थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरैता पंचायत के नीमापहरी में 10 पुलिस मित्रों को अपने साथ जोड़ा। पुलिस मित्र बने युवक पुलिस मित्र लिखा जर्सी पहन फूले नहीं समा रहे थे। पुलिस मित्र बने सलीम अंसारी, नूर मोहम्मद, मोइन, रियाज, वारिस, शहादत, मुबारक, तबरेज, किशोरी तुरी तथा कैलाश राय को हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने पुलिस मित्र का बैज तथा जर्सी पहनकर सम्मानित किया। पुलिस मित्रों ने कहा कि लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाना, पुलिस पब्लिक के बीच में बेहतर संबंध को बनाए रखना तथा असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु वे हमेशा स्थानीय प्रशासन की मदद करेंगे। यह भी पढ़ें- पुलिस मित्रों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.