10 धावकों से 153 सदस्यों तक पहुंचा रांची रोड रनर्स
रांची, जून 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। महज दस उत्साही धावकों के साथ शुरू हुई रांची रोड रनर्स (आरआरआर) की यात्रा ने एक वर्ष के भीतर प्रेरणादायी मुकाम हासिल कर लिया है। आज यह क्लब 153 सदस्यों के बड़े परिवार के रूप में फिटनेस, अनुशासन और सामुदायिक सहभागिता का मजबूत उदाहरण बन चुका है। प्रथम स्थापना दिवस पर रविवार को क्लब के सदस्यों ने अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाने के साथ भविष्य की योजनाओं को भी साझा किया। जुनून से प्रेरित, के मूलमंत्र के साथ कार्यरत रांची रोड रनर्स ने नियमित रन, एंड्योरेंस ट्रेनिंग और सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से सैकड़ों लोगों को स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है। पिछले एक वर्ष में क्लब के धावकों ने टाटा मुंबई मैराथन, लद्दाख मैराथन, वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन, टाटा स्टील वर्ल्ड 25के सहित कई राष्ट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.