10 दिव्यांगों को बांटी ट्राइसाइकिल
गाजीपुर, मई 24 -- खानपुर। क्षेत्र के मकरसन गांव के युवा समाजसेवी अमन यादव लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने अब तक 1500 से अधिक जरूरतमंद लोगों की वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन बनवाने में सहयोग किया है। इसके अलावा उन्होंने 10 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दिव्यांगों का माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन भी किया गया। अमन यादव ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ी सेवा है और आगे भी समाजहित के कार्य जारी रहेंगे। ट्राइसाइकिल पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्रामीणों ने अमन यादव की पहल को प्रेरणादायक बताते हुए सराहना की। इस दौरान जितेंद्र कुमार, राजेश यादव, राजा सिंह, सुनील, योगेन्द्र, साधुलाल, जैतून, कुसुमलता, सरिता और रामलखन सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.