10 दिवसीय लोक गायन कार्यशाला शुरू
सहारनपुर, जुलाई 7 -- सहारनपुर, संवाददाता। लोक गायन परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को न्यू माधव नगर में 10 दिवसीय लोक गायन कार्यशाला शुरू हो गई। कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला 15 जुलाई तक चलेगी। इसमें प्रतिभागियों को ब्रज, बुंदेली, अवधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लोक गायन शैलियों का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, मानसी अभिनय गुरुकुल और लिटिल एंजल्स स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। आयोजन को अतुल द्विवेदी, विशाल सिंह, आईएएस, संजय कुमार सिंह, आईएएस और योगेश पंवार का मार्गदर्शन प्राप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.