बोकारो, जनवरी 28 -- स्वदेशी जागरण मंच की ओर से 10 दिवसीय स्वदेशी मेला का उदघाटन सांसद की पत्नी सुमित्रा देवी की ओर से मजदूर मैदान सेक्टर 4 में किया गया। मेला संयोजक अनिल गोयल , अजय कुमार उपाध्याय ,प्रांत संयोजक राजेश उपाध्याय, अमरेन्द्र कुमार सिंह की उपस्थिति में भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित किया गया। आदर्श विद्या मंदिर चास के 70 छात्र छात्राओं ने रंगीन मनोरंजक आकर्षक झारखंड की कलाकृति का प्रदर्शन करते हुए झांकी प्रस्तुत किया। क्षेत्रीय संगठक अजय उपाध्याय ने कहा स्वदेशी जागरण मंच मेला के माध्यम से स्व के भाव को जगाने का काम कर रही है। ताकि हमारे देश के लोग जब भी बाजार जाए तो खाने से लेकर पहने और हर इस्तेमाल के वास्तु में सर्वप्रथम स्वदेशी को प्राथमिकता दे। मंच संचालन अजय चौधरी व स्वागत भाषण सह प्रांत प्रमुख अजय सिंह ने किया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.