बाराबंकी, मार्च 9 -- सुबेहा। दस दिन पूर्व घर से लापता हुई सात बच्चों की माँ को पुलिस ने खोज लिया है। मेडिकल कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 42 वर्षीय विवाहिता 24 फरवरी को अपने दुधमुंहे बच्चों को लेकर कहीं लापता हो गई थी। सभी शेष बच्चे घर मे मौजूद रहे। बच्चों ने अहमदाबाद शहर मे रह रहे अपने पिता को घर से गायब मां की सूचना दिया। सूचना पाकर पति घर पहुंचा। उसके बाद थाने मे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली। थाने से पति अपनी पत्नी को लेकर घर पहुंचा। जहाँ 10 दिन से लापता मां को देखकर सभी बच्चे खुशी से झूम उठे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...