रुद्रपुर, फरवरी 19 -- ट्रांजिट कैंप पुलिस ने 10 दिन से लापता नाबालिग को बिहार से बरामद कर लिया है। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि तीन फरवरी के व्यक्ति ने गुमशुदगी करवाते हुए बताया था कि उनकी नाबालिग पुत्री दो फरवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। मामले में सर्विलांस की मदद से गुमशुदा की तलाश उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में दबिश दी गई और मोहम्मद अशरफ पुत्र मोहम्मद कैसर निवासी ग्राम रुचौल थाना पण्डौल जिला मधुबनी (बिहार) को गिरफ्तार कर गुमशुदा नाबालिग को संरक्षण में लिया गया। युवक पर पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.