बलरामपुर, मई 2 -- गैसड़ी, बलरामपुर। विद्युत उपकेंद्र गैसड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत चैपुरवा के मजरा रमईपुर में पिछले 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण करीब एक हजार की आबादी अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर है। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरे मजरे की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई है। दिन में पंखे, कूलर और पानी मोटर बंद रहने से लोग गर्मी से त्रस्त हैं, वहीं रात में अंधेरे के कारण सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है। बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- खबर का असर: हिंदुस्तान में खबर छपते ही जागा बिजली विभाग, 12 दिन बाद बघेलखंड में लौटी रोशनी पूर्व प्रधान अफजल ने बत...