नई दिल्ली, फरवरी 9 -- Penny Stock: पेनी स्टॉक सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजी (Silverline Technologies) के शेयरों में आज फिर से अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। यह लगातार 10वां कारोबारी दिन है जब कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। बता दें, पिछले 10 कारोबारी दिन के दौरान इस पेनी स्टॉक की कीमतों में 62 प्रतिशत की तेजी आई है।आई है गुड न्यूज इस सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली कंपनी ने बताया कि उनका एआई आधारित वेब प्लेटफॉर्म 'सिल्वर एआई' को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 45 दिन के अंदर इस प्लेटफॉर्म पर 5 लाख यूजर्स रजिस्टर्ड हुए हैं। कंपनी ने प्रो सब्सक्रिप्शन फीस को घटाकर 9 डॉलर प्रति माह कर दिया है। यह भी पढ़ें- 15 रुपये के शेयर ने बना दिया निवेशकों को करोड़पति, अब Q3 रिजल्ट ने...