मैनपुरी, जून 3 -- ब्लॉक जागीर क्षेत्र के गांव नगला हुलासी में पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति न होने से अंधेरा छाया हुआ है। आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर-उधर जाना पड़ रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। नगला हुलासी में लगभग 10 दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। 10 दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना दी। लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। जिससे गांव में अंधेरा कायम है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन तो देते हैं मगर ट्रांसफार्मर नहीं रखवा रहे। बुधवार को ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफार्मर के सामने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा ...