अयोध्या, फरवरी 11 -- अयोध्या, संवाददाता। नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के ठेकों से जुड़ी लापरवाहियों पर कड़ी चेतावनी दी है। महापौर ने कूड़ा कलेक्शन से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों को तलब कर 10 दिन के अंदर सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। नगर निगम ने शहर को तीन जोन में विभाजित कर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के ठेके पृथ्वी, ग्रीनटेक और ओम स्वच्छता को दे रखे हैं। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने ठेकेदारों को निर्देश दिया है कि वे रोज समय-बद्ध रूप से घर-घर कूड़ा उठाएं और कार्य में 10 दिनों के अंदर सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम नगर निगम की स्वच्छता के मद्देनजर उठाया गया है। निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने बताया कि अयोध्या नगर निगम लगातार शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.