10 दिन में संभल की धरती पर लगेंगे 40 लाख से अधिक पौधे
संभल, जून 30 -- संभल। पर्यावरण संरक्षण और जिले को हराभरा बनाने के उद्देश्य से एक से 10 जुलाई तक जनपद में वन महोत्सव सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान पूरे जिले में 40 लाख से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान में वन विभाग और उद्यान विभाग के साथ-साथ सभी सरकारी विभाग, स्थानीय निकाय, शैक्षणिक संस्थान, स्वयंसेवी संगठन और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। वन महोत्सव सप्ताह के तहत सड़क किनारे, विद्यालय परिसरों, सरकारी कार्यालयों, ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य उपयुक्त स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले का हरित क्षेत्र बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- हरेला पर्व पर हरिद्वार में लगेंगे 30 हजार पौधे अधिकारियों का कहना है कि मानसून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.