रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। प्रदेश में फल एवं सब्जियों की बढ़ती कीमतों से आम जनता को राहत दिलाने के लिए कृषि विपणन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडी समितियों की बैठक लेकर फुटकर व्यापार को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। कहा कि मंडी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में फुटकर व्यापारी बिना लाइसेंस के काम कर रहे हैं और मनमाने दामों पर फल-सब्जियां बेच रहे हैं। इसे रोकने के लिए सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर दैनिक मूल्य सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है। यह भी पढ़ें- फल-सब्जी के दामों पर निगरानी को सचल दल गठित व्यापारियों को 10 दिन के भीतर लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इसके लिए मंडी समितियों द्वारा सचल दल ...