नई दिल्ली, फरवरी 19 -- अमेरिका ईरान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को उन्होंने ईरान से वाशिंगटन के साथ एक 'सार्थक समझौता' करने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर मध्य पूर्वी देश को 'बुरी चीजें' सहनी पड़ सकती हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ सार्थक समझौता करना वर्षों से आसान नहीं रहा है। हमें एक सार्थक समझौता करना ही होगा, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। वे वाशिंगटन में ट्रंप द्वारा गठित 'बोर्ड ऑफ पीस' की उद्घाटन बैठक में बोल रहे थे, जो गाजा और उसके आसपास स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...