कटिहार, मई 19 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार में अब सरकारी दफ्तरों में जन शिकायतों को लंबित रखना आसान नहीं होगा। राज्य सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था को और सख्त बना दिया है। नए पोर्टल सिस्टम के लागू होने के बाद अब हर आवेदन और शिकायत की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी। तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं करने वाले अधिकारियों से स्वत: जवाब तलब किया जाएगा। इससे जिला प्रशासन से लेकर प्रखंड, अंचल और थाना स्तर तक जवाबदेही तय होगी। इस बाबत यह भी पढ़ें- सहयोग पोर्टल के निर्माण में एनआईसी बिहार की अहम भूमिकानई व्यवस्था के तहत आवेदन का निष्पादन मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने राज्य के सभी विभागीय सचिवों, जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और प्रमंडलीय अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब हर आवेदन का निष्...