पटना, दिसम्बर 30 -- कड़ाके की ठंड में जहां हर कोई घर के अंदर दुबके रहते हैं। वहीं दिव्यांग अपने जीवन प्रमाणीकरण के लिए सीएससी में दौर लगा रहे हैं। क्योंकि जीवन प्रमाणीकरण की ऑनलाइन सूचना देने के बाद ही आगे से उन्हें पेंशन मिलेगी। इसे 22 दिसंबर से लागू कर दिया गया है। लेकिन, दस दिन बीते जाने के बाद भी एक भी दिव्यांग का जीवन प्रमाणीकरण ऑनलाइन नहीं हो पाया है। हर दिन पांच से छह हजार दिव्यांग स्थानीय स्तर के ग्राहक सेवा सुविधा केंद्र यानी सीएससी पर पहुंच रहे हैं। लेकिन घंटों इंतजार के बाद उन्हें यह कह कर वापस कर दिया जाता है कि सर्वर डाउन है। लिंक नहीं खुल रहा है। यह स्थिति 22 दिसंबर से अब तक जारी है। बता दें कि समाज कल्याण विभाग के तहत सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत आने वाले लाभुकों को जीवन प्रमाणीकरण करवाना है। इसको लेकर दिव्यांग जन लगाता...