बदायूं, अप्रैल 16 -- तहसील परिसर में ग्राम अगोल नगला खुर्द की निवासी सोमवती का अनिश्चितकालीन धरना 10वें दिन भी जारी रहा। आरोप है कि गाटा संख्या 352 पर दबंगों ने लेखपाल और प्रधान की मिलीभगत से अवैध कब्जा कर दरवाजा निकाल लिया है। भाकियू चढूनी के समर्थन के साथ बैठी सोमवती ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। भाकियू जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कब्जा न हटा तो 17 अप्रैल को जनपद से भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे। संगठन के उग्र रुख के बाद प्रशासन हरकत में आया है। इस दौरान बीशु दास, यादवेंद्र यादव, रामसिंह, इरशाद खान, रहिस अहमद, नूरुद्दीन, शराफत खा, अनवार शहा, कल्लू और मीना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण नहीं हटने पर धरने पर तहसील में दिया धरना यह भी पढ़ें- भाकियू संयुक्त मोर्चा के हंगामे के बाद छोड़ा ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.