कौशाम्बी, मई 6 -- मंझनपुर, संवाददाता। बेखौफ बदमाशों के आगे दोआबा की पुलिस नतमस्तक होती नजर आ रही है। हत्या और लूट जैसी गंभीर वारदातों का खुलासा करने में भी खाकी के हाथ-पांव फूल रहे हैं। जबकि, अनावरण के लिए कई-कई टीमें लगाई गई हैं। सैनी के नरसिंहपुर कछुवा में मिले महिला के शव की 10 दिन बाद भी शिनाख्त तक नहीं हो सकी है। हत्यारोपियों के करीब पुलिस का पहुंच पाना तो दूर की बात है।नरसिंहपुर कछुवा गांव स्थित टाटा मोटर्स वर्कशॉप के पीछे खेत में 27 अप्रैल की सुबह एक करीब 35 वर्षीय महिला का शव मिला था। महिला ने काली साड़ी पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ में केशलता लिखा हुआ था। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। घटना के चौथे दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें सिर पर गंभीर चोट से मौत की बात कही गई...