10 दिन बाद भी 15 लाख की पाइप चोरी का सुराग नहीं
रांची, मई 9 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी ओपी क्षेत्र में 15 लाख रुपये मूल्य की पाइप चोरी के मामले में 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की कार्रवाई को लेकर कंपनी प्रबंधन में नाराजगी है। जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को मुरी गोला रोड स्थित मुरी टुंगरी के पास मुरी-गोला फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान पाइप चोरी की घटना हुई थी। अज्ञात अपराधियों ने गार्ड को बंधक बनाकर पाइप की चोरी कर ली थी। इस मामले में प्रेसीडेंसी इंफ्राकान एल.पी. कंपनी के धर्मेंद्र कुमार ने मुरी ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गार्ड इंद्र कुमार महतो ने बताया कि 28 अप्रैल की देर रात एक मिनी ट्रक से आए अज्ञात लोगों ने उसे पकड़कर मोबाइल और लाइट छीन ली और बंधक बना लिया। इसके बाद निर्माण स्थल पर रखे विभिन्न साइज के गैल्वेनाइज्ड आयरन पाइपों को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.