बदायूं, अप्रैल 28 -- ग्राम निताई नगला में भीषण गर्मी के बीच पिछले 10 दिनों से बिजली का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। विभागीय लापरवाही और प्रशासनिक अनदेखी से क्षुब्ध ग्रामीणों ने उसहैत बिजली घर पहुंचकर प्रदर्शन किया और अधिशाषी अभियंता के नाम एसएसओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में 72 कनेक्शन हैं और सभी का बिल जमा है, फिर भी पेयजल तक की किल्लत बनी हुई है। जमुना प्रसाद, सत्यपाल, प्रेम पाल, ओमपाल, रामशंकर, दयाराम, हरपाल, पूरनलाल, आशाराम और श्याम पाल समेत अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अतिशीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, तो वे जिम्मेदार अधिकारियों का घेराव करेंगे। यह भी पढ़ें- 11 दिन बाद नहीं बना पीआर,ट्रांसफार्मर जला ग्रामीण बेहाल ग्रामीणों के अनुसार, कई बार सूचना देने के बावजूद जेई या अन्य किसी जिम्मेदार अधिकारी ने सुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.