10 दिन बाद बर्थ डे फिर लंदन की उड़ान, कैसे चली गई रिटायर्ड IAS की जान; बेटे ने बताया
नई दिल्ली, मई 30 -- होनी के आगे किसी की एक नहीं चलती और वह होकर ही रहती है। ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली के हौज खास में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार के साथ। बर्थ डे मनाने और उसके बाद लंदन जाने की उनकी योजना धरी की धरी रह गई। एसी में ब्लास्ट होने के बाद घर में लगी आग ने उनकी जीवनलीला खत्म कर दी। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार 6 जून को अपने 80वें जन्मदिन से पहले शनिवार को जिमखाना क्लब में अपने दोस्तों और परिवार वालों के बीच एक प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन होस्ट करने वाले थे। इसके कुछ दिनों बाद उन्हें, उनकी पत्नी और बेटे को लंदन के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन, बुधवार रात को एसी ब्लास्ट होने से घर में आग लग गई। बहुत ज्यादा धुआं और गर्मी के कारण वे अचेत हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.