10 दिन बाद खुलेगा फसल बीमा का पोर्टल
गंगापार, जुलाई 16 -- खरीफ सीजन में बारिश की कमी से फसलों पर संकट गहराने लगा है। ऐसे में किसानों के लिए राहत की खबर है कि करीब छह वर्षों से बंद फसल बीमा का ई-लॉटरी पोर्टल अगले 10 दिनों में फिर से खोला जाएगा। सहायक विकास अधिकारी कौंधियारा (कृषि) राजेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से चयनित किसानों के खेतों का रैंडम सत्यापन कर फसल क्षति का आकलन किया जाएगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत दावा प्रक्रिया पूरी होगी। उन्होंने बताया कि यदि जल्द पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो धान समेत खरीफ फसलों की करीब 50 प्रतिशत बालियां सूख सकती हैं। किसानों से यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल पर समय से पंजीकरण कराने और बीमित फसलों से जुड़े सभी आवश्यक अभिलेख तैयार रखने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.