बाराबंकी, मार्च 24 -- असंद्रा। थाना क्षेत्र में बाजपुरा घाट के पास गोमती नदी में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव देख कर स्थानीय लोग ठिठक गए। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को नदी से निकाला। शव पूरी तरह से सड़ गल चुका था। परिजनों ने कपड़ों से मृतक की पहचान की। बताया कि करीब 10 दिन पहले बुजुर्ग घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। बाजपुरा घाट पर मिला शव: मंगलवार की सुबह बाजपुरा घाट की ओर गए ग्रामीणों ने गोमती नदी में एक व्यक्ति का शव उतराते हुए देख कर ठिठक गए। शव जलकुंभी में फंसा था। लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को बाहर निकाला। शव पूरी तरह से सड़ गल चुका था। कई हिस्सों से मांस गायब था। कुछ लोगों ने बताया कि वृद्ध का सिर भी गायब था।परिजनों ने कपड़ों से की शव की पहचान: गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.