10 दिनों से बीडीओ-सीओ का पद रिक्त
पलामू, जून 3 -- सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी का पद 10 दिनों से पद खाली है। इसके कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। 70 वर्षीय ग्रामीण विनेसर ने बताया कि जमीन मापी के लिए ऑनलाइन कराने के बाद दौड़ लगा रहे हैं। छात्रों ने बताया जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। चतरा सांसद के सतबरवा प्रखंड प्रतिनिधि धीरज कुमार ने बताया कि ब्लॉक और अंचलकर्मी बीडीओ और सीओ के नहीं रहने से पेशोपेश में है। जाति, आवास, स्थानीय के साथ पारिवारिक सूची के अलावा आवास का कार्य पूरी तरीके से लंबित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.