बिहारशरीफ, मार्च 11 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नगर निगम में होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर 12 से 14 मोहल्लों में रोजान शिविर लगाया जा रहा है। वहां स्थानीय लोगों से होल्डिंग टैक्स जमा लिया जा रहा है। गत 10 दिनों में शिविरों में 45 लाख 72 हजार रुपए राजस्व की वसूली की गयी है। राजस्व पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि डोर टू डोर भी राजस्व कर्मी पहुंच रहे हैं। अब सभी तरह के होल्डिंग टैक्स की वसूली डिजिटल तौर से ऑनलाइन की जाती है। करधारक स्वयं भी बकाए राशि को जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक बकाया राशि की एकमुश्त जमा करने पर करधारकों को किसी तरह का ब्याज नहीं देना पड़ेगा। यह विशेष ऑफर लोगों को दी जा रही है। जिन्हें अपना बकाया जमा करने में परेशानी हो रही हो, तो वे नगर निगम कार्यालय आकर या अपने इलाके के कर संग्रहक (टीसी) ...