बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला में चल रहे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और संसाधन केंद्रों पर 10 दिनों के अंदर चार रिक्त पदों पर हेल्पर व आया का नियोजन करने का आदेश दिया गया। डीईओ आनंद विजय ने बताया कि राज्य स्तर पर इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जल्द ही रिक्त पदों पर चयनित कर उनकी तैनाती की जाएगी। नालंदा जिला में इसके नौ पद स्वीकृत हैं। इनमें से पांच की ही तैनाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...