मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता सशक्त स्थायी समिति व निगम बोर्ड की बैठक के 10 दिनों के अंदर इसकी प्रोसीडिंग (कार्यवाही) जारी होगी। इसे समय पर तैयार करने के लिए उप नगर आयुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में सात सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसमें सिटी मैनेजर रीतेश कुमार, प्रधान सहायक नूर आलम, सुनील सिन्हा, लेखापाल सह सामान्य शाखा प्रभारी राजीव रंजन, आईटी प्रबंधक हरिनंदन कुमार व आईटी सहायक बद्रीनाथ गुप्ता को शामिल किया गया है। इसका आदेश जारी करते हुए नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व में वार्ड पार्षदों के स्तर से प्रोसीडिंग में देरी का मामला उठाए जाने के कारण यह कदम उठाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.