10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 114 तो डीजल 100 रुपये के पार
भागलपुर, मई 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले 10 दिनों के भीतर सोमवार को चौथी बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिससे आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा जारी नई दरों के बाद भागलपुर में पहली बार डीजल का भाव 100 रुपये को पार कर गया है। इसका सबसे ज्यादा असर नौकरीपेशा लोगों और ट्रांसपोर्ट संबंधित व्यवसाय के संचालकों पर पड़ा है।स्थानीय पंप संचालकों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 6 बजे से प्रभावी हुई नई दरों के बाद दाऊदवाट स्थित शिवम आर्यन फ्यूल सर्विसेज पर अब सामान्य पेट्रोल की कीमत 114.37 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 100.31 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 114 तो डीजल 100 रुपये के पार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.