नई दिल्ली, जून 24 -- बढ़ता वजन आजकल कई लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बन चुका है। सबसे खराब बात है कि इसे कम करना भी आसान नहीं होता। खासकर बेली फैट तो बड़ी मुश्किल से जाता है। वैसे भी आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में जिम वगैरह के लिए टाइम निकालना भी मुश्किल होता है। ऐसे में आप अपनी डाइट पर थोड़ा सा कंट्रोल कर के अच्छा-खासा वेट लॉस कर सकते हैं। प्रॉपर टाइम पर अगर सही मील ली जाए, तो बेली फैट को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ उपासना वोहरा ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर ऐसा ही एक डाइट प्लान शेयर किया है। उनका कहना है कि अगर आप इसे 10 दिन लगातार फॉलो करें तो 5 किलो तक वजन कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं क्या है डाइट प्लान।70-80% बेली फैट को कम कर देगा ये डाइट प्लान डॉ उपासना वोहरा बताती हैं कि अगर आपका वजन बहुत बढ़ गया है, खास...