समस्तीपुर, अप्रैल 1 -- विभूतिपुर। प्रखंड अंतर्गत न्यू देसरी पावर सबस्टेशन चालू करने के लिए 33 केवी न्यू लाइन का कार्य किया जाएगा। जिसके कारण 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक लगातार 10 दिन सुबह 7:00 से 11:00 तक विभूतिपुर पावर सब स्टेशन से पावर सप्लाई बंद रहेगा। विद्युत शक्ति उप केंद्र विभूतिपुर, नरहन, समर्था कल्याणपुर आदि से जुड़े उपभोक्ताओं से अपील है कि पानी की व्यवस्था ससमय कर लें। विद्युत संबंधित कार्य सुबह 7:00 से पहले निपटा ले। यह जानकारी विद्युत विभाग के जेई ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...