10 दिनों तक संजोई जाएगी जनजातीय कला की विरासत
बलरामपुर, जून 8 -- गैसड़ी, संवाददाता। थारू जनजाति की विलुप्त होती कला व सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से मोहकमपुर गांव में रविवार को 10 दिवसीय थारू चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ व जनजाति कला एवं विकास फाउंडेशन, बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यशाला 8 से 17 जून 2026 तक चलेगी। कार्यक्रम का उद्घाटन राम कृपाल शुक्ल, महाराणा प्रताप जनजाति सेवा संस्थान के अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल व संस्थान की सदस्या तारा चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला प्रतिदिन सुबह 8 बजे से संचालित होगी। इसमें प्रसिद्ध लोक कलाकार व थारू चित्रकला विशेषज्ञ आशा चौधरी व लक्ष्मी चौधरी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगी। यह भी पढ़ें- थारू महिलाओं को हस्तशिल्प कला का दिया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.