बस्ती, अप्रैल 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। शासन ने एग्री स्टैक के तहत फॉर्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए सभी ग्राम पंचायत स्तर पर 10 दिवसीय अभियान चलेगा। अभियान का शुभारंभ छह अप्रैल को हुआ। यह अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा। यह जानकारी उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम ने दी। डीडी कृषि ने बताया कि किसान को फॉर्मर रजिस्ट्री कराने से कई लाभ होंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त बगैर फॉर्मर रजिस्ट्री के नहीं प्राप्त होगी। इसके लिए फॉर्मर रजिस्ट्री जरूरी है। कृषकों को फसली ऋण के लिए किसान क्रेडिट कार्ड एवं एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, कृषि के विकास के लिए अन्य ऋण प्राप्त करने में आसानी होगी। फसल बीमा का लाभ पाने में आसानी होगी। इसके साथ-साथ आपदा प्रबंधन के तहत क्षतिपूर्ति के लिए कृषकों की पहचान करने में आसानी होगी। फॉर्मर रजिस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.