10 तक पौधारोपण पूरा नहीं किया तो प्रधानाध्यापक पर होगी कार्रवाई
सीतामढ़ी, अक्टूबर 7 -- सीतामढ़ी। 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को सख्त निर्देश दिया है। जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को 10 अक्टूबर तक कम से कम 10 फोटो पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित संख्या में फोटो अपलोड नहीं करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान सुजीत कुमार दास ने सभी बीईओ, सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक तथा निजी विद्यालयों के संचालकों को अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया है.
लक्ष्य का सिर्फ 33 प्रतिशत पौधारोपण: विभागीय अधिकारी के अनुसार जिले में 1,98,582 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.