प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यातायात नियमों के उल्लंघन और बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे वाहनों के खिलाफ आरटीओ का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। रात से लेकर शाम तक चले अभियान में 10 डंपर सीज किए गए, जबकि ई-रिक्शा, बसों समेत 61 वाहनों का चालान किया गया।एआरटीओ राजीव कुमार ने बताया कि सोमवार रात नैनी और जार्जटाउन क्षेत्र में ट्रक, डंपर और अन्य भारी वाहनों की विशेष जांच की गई। इस दौरान बिना नंबर प्लेट और नियमों का उल्लंघन करते मिले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 डंपर सीज किए गए। चालान से बचने के लिए डंपर चालकों ने नंबर प्लेट से नंबर मिटा दिया था।मंगलवार को विद्या वाहिनी के सामने सड़क पर खड़ी बसों की जांच कर कई बसों का चालान किया गया। इसके अलावा ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई नाबालिग ई-...