कानपुर, जून 8 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पुलिस भर्ती परीक्षा देने के बाद दोपहर और शाम को परीक्षार्थियों का रेला सेंट्रल स्टेशन पहुंचा। रेल प्रशासन ने दिन में एक से चार बजे के बीच आए 16000 परीक्षार्थियों को दस ट्रेनों को रीशेड्यूल कर यानी कि आधे से एक घंटे रोककर भेजा। दोपहर और शाम को एक लखनऊ, एक प्रयागराज तो एक खजुराहो को रेल चलाई। इसके बावजूद परीक्षार्थाी इन रूटों पर जाने वाली नियमित ट्रेनों के स्लीपर से जनरल कूपों में कब्जा करके गए। भीड़ की ही वजह से डिप्टी सीटीएम अकांशु गोविल ने खुद मोर्चा संभाला। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह औऱ क्यूआरटी के साथ प्लेटफार्म छह और दो से गई स्पेशल ट्रेनों को लक्ष्मण रेखा खींच लाइन लगवा कोचों में भिजवाया। इसके साथ ही थोड़ी-थोड़ी देर में एनाउंसमेंट भी करवाया। देरशाम परीक्षार्थियों ...