नई दिल्ली, मई 29 -- Multibagger Stock: बाजार में गिरावट के बीच आज सस्ता स्टॉक AVI Polymers के शेयरों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। कंपनी ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट पर बड़ा अपडेट दिया है। जिसकी वजह से मल्टीबैगर स्टॉक में फिर से तेजी दर्ज की गई है। बता दें, 1 साल में इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है।10 टुकड़ों में बटने जा रहा है शेयर AVI Polymers के शेयरों का 10 हिस्सों में बंटवारा होने जा रहा है। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये हो जाएगी।1 पर 10 शेयर बोनस शेयर दे रही है कंपनी कंपनी ने निवेशकों के लिए बोनस शेयर देने का फैसला किया है। 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 10 शेयर बोनस के...