नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में गजब की तेजी आई है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 6 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 412.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 6 महीने में कंपनी के शेयर 117 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। वहीं, पिछले 5 साल में डिफेंस कंपनी के शेयरों में 3400 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट का कहना है कि अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में और तेजी आ सकती है। डिफेंस कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। 485 रुपये का दिया है टारगेटब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट ने अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने डिफेंस कंपनी के शेयरों को बाय (Buy) रेटिंग ...