नई दिल्ली, मई 4 -- एक छोटी कंपनी स्ट्रिंग मेटावर्स लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान किया है। स्ट्रिंग मेटावर्स ने निवेशकों को बोनस शेयर बांटने की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ने आम शेयरधारकों को 2:9 के रेशियो में बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है। यानी, कंपनी पब्लिक शेयरहोल्डर्स को हर 9 शेयर पर 2 बोनस शेयर देगी। कंपनी के प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप ने स्वैच्छिक रूप से बोनस शेयर इश्यू में शामिल होना छोड़ दिया है। ऐसे में बोनस शेयर का पूरा ही अलॉटमेंट विशेष रूप से पब्लिक शेयरहोल्डर्स के लिए होगा। यानी, कंपनी के आम निवेशकों को ही बोनस शेयर मिलेंगे। स्ट्रिंग मेटावर्स के शेयर 3 साल में 6721 पर्सेंट उछल गए हैं। 10 टुकड़े में अपना शेयर बांट चुकी है कंपनीस्ट्रिंग मेटावर्स हाल में अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। यह पेनी स्टॉक 10 ट...